Home समाचार प्रियंका ने शास्त्री की प्रतिमा को पहनाया माला, भाजपाइयों ने गंगा जल...

प्रियंका ने शास्त्री की प्रतिमा को पहनाया माला, भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरण- मारा-मारी भी हुई…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वाराणसी: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तीन दिवसीय चु’नाव’यात्रा पर निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से गंगा के रास्ते बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि इसके तुरंत बाद ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री की मूर्ति का शुद्धिकरण कर दिया।

बताया जाता है कि प्रियंका गंधी शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने आगले पढ़ाव की ओर बढ़ी ही थी कि वहा गांगा जाल के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को जल से धोकर शुद्धिकरण कियाऔर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं प्रियंका के एक कार्यक्रम से इतर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई।

इस दौरान प्रियंका रामनगर पहुंची थी। यहां पहुंचते ही जोरदार हंगामा हुआ और कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी के बीत भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तिखी बहस के साथ हाथापाई भी हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री करा कर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चाल चली है। राजनीति में आने के बाद प्रियंका जनता के बीच कांग्रेस की नई तस्वीर पेश करने की कोशिशों में लगी है।

इसी कोशिश के तहत उन्होंने तीन दिन पहले प्रयागराज से जल मार्ग से मिर्जापुर होते हुए वाराणसी पहुंची हैं। इस क्रम में प्रियंका ने करीब 140 किलोमीटर तक का सफर पानी के रास्ते तय कर बुधवार को वाराणसी पहुंची है। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है।

इसके अलावा प्रियंका प्रयागराज से वारणसी के बीच पड़ने वाले कुछ प्रसिद्ध स्थानों पर ठहर कर समाज के कुछ विशेष वर्ग से आने वाले लोगों के साथ भी मुलाकात की है। अपनी इस यात्रा के क्रम में प्रियंका ने खास तौर पर धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here