Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुई कई योजनाएं बंद, अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला...

प्रदेश में हुई कई योजनाएं बंद, अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर है। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिलासपुर की एक चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने ने शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि हम शराब बंद कर देंगे, शराब तो बंद नहीं हुई उल्टा शराब पर बघेल टैक्स लग गया और घर-घर शराब पहुंचाने का काम सरकार ने शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई तो यह बीमारू राज्य था लेकिन डॉ. रमन सिंह ने इसे स्वस्थ राज्य बनाया और 6 हजार करोड़ के बजट को 86 हजार करोड़ तक पहुंचाया।  नमक बंद हो गया, चना मिलना बंद हो गया। तीन महीने के अंदर ही कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बर्बादी की कगार पर ले आई है। शाह ने कहा कि रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे, हमने कभी सीबीआई पर प्रतिबंध नहीं लगाया, क्योंकि हमें कोई डर नहीं था। भूपेश बघेल सरकार ने डर के चलते सीबीआई पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासियों को चरणपादुका देने का काम भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई योजनाओं को कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया है।