Home समाचार लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल गांधी ने भाजपा अध्‍यक्ष शाह और उनके...

लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल गांधी ने भाजपा अध्‍यक्ष शाह और उनके बेटे पर बोला हमला

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

जबलपुर के सिहोरा हुई जनसभा में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उनके बेटे जय शाह को निशाने पर लिया।

उन्होंने इस दौरान दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो राफेल मामले में अनिल अंबानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जांच कराएगी।

राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है नारा कहां से आया, उस पर से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभा में मैं राफेल के बारे में समझा रहा था। दो-तीन लड़के मेरा भाषण सुन रहे थे। जैसे ही मैंने मोदी कहा उन लड़कों ने चोर है… चोर है कहना शुरू कर दिया। उन्होंने चौकीदार चोर है के नारे बार-बार लगवाए।

राफेल को जबलपुर से जोड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राफेल घोटाला सीधे जबलपुर से जुड़ा है। एचएएल सरकारी कंपनी 70 साल से हवाई जहाज बना रही है। सभी कहते हैं कि एचएएल सरकारी कंपनी है उसे कांट्रैक्ट देना चाहिए। जो देश में बनना चाहिए वह अब फ्रांस में बनेगा। उन्होंने कहा कि राफेल सिर्फ विमान नहीं है। बम गिराता है। उसमें केबिन भी होती है। उसमें ऑर्डनेंस भी होते हैं। यह सब कहां बनते हैं आपके यहां बनते हैं। पहले 20 हजार लोगों को जबलपुर में रोजगार मिलता था अब 5 हजार को मिलता है। कांट्रैक्ट एचएएल को मिलता तो 1 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता।

महिलाओं के अकाउंट में जाएगा 72 हजार

वहां मौजूद लोगों से चुटकी लेते हुए कहा कि आपको कोई आपत्ति नहीं है न। ये 72 हजार रुपए महिलाओं के खाते में जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने जो अकाउंट खोला है, उसी में डायरेक्ट पैसे डालूंगा।

महिला, किसान और युवाओं को साधा

महिला- मंच से पूछा कि सिलेंडर का दाम कितना है। दोगुना हो गया है ना। मोदी कहते थे कि हमने महिलाओं को सिलेंडर मुफ्त में दिया है। लेकिन सिलेंडर का दाम दोगुना कर दिया। मैं न्याय योजना में पैसे आपके खाते में डालूंगा।

किसान- अनिल अंबानी बाहर हैं, ललित मोदी बाहर हैं। माल्या बाहर हैं। और मप्र का किसान 20 हजार का कर्ज लेने पर उसे अंदर कर दिया जाता है। मैंने मैनिफेस्टो में लिखा है कि 2019 के चुनाव के बाद कोई किसान कर्ज में जेल नहीं जाएगा।

युवा – 2 करोड़ युवाओं को हर साल मोदी ने रोजगार देने के लिए कहा था। लेकिन 27 हजार रोज युवा अपना रोजगार खोते हैं। 22 लाख युवाओं को कांग्रेस सरकार एक साल में रोजगार देगी। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश का रोजगार छिन गया है।

कभी कहा 6 हजार देंगे और कभी आठ हजार

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय, महिलाओं के साथ अन्याय, गरीबों के साथ अन्याय । पांच साल में बस अन्याय ही अन्याय। लेकिन अब नहीं होगा। कांग्रेस सबके साथ न्याय योजना से न्याय करेगी। 25 मिनट के भाषण में राहुल गांधी न्याय योजना में कभी छह हजार महीने तो कभी आठ हजार महीने देने की घोषणा करते रहे।

शहडोल में कहा- सभी चौकीदार चोर नहीं हैं

सिहोरा से पहले राहुल गांधी ने शहडोल के लालपुर हवाई पट्टी मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

यहां करीब 35 मिनट उन्होंने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि देश के सभी चौकीदार चोर नहीं हैं। लेकिन एक चौकीदार ने देश के सभी चौकीदारों को बदनाम कर रखा है। जैसे ही चौकीदार शब्द आता है तो देश जवाब देता है। देश के अरबपतियों का कर्ज माफ किया, नीरव मोदी जैसे चोर पैसा लेकर भाग गए। कांग्रेस पार्टी अब देश को न्याय देगी।