Home समाचार मोदी ने युवाओ को पकोड़े और देश को भगोड़े दिए : सिद्धू

मोदी ने युवाओ को पकोड़े और देश को भगोड़े दिए : सिद्धू

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

इंदौर। पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा मोदी ने युवाओं को पकोड़े और देश को भगोड़े देने का काम किया है। मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में कल यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने अपने धारा प्रवाह शैली में जमकर चौके छक्के जमाए। उन्होंने मोदी पर एक के बाद एक आरोप लगाते हुए कहा पीएम मोदी को लगता है कि 2014 के पहले भारत में केवल एक चाय की दुकान थी। उन्होंने कहा पीएम मोदी कांग्रेस के शिखर पुरुषों की आलोचना करते समय भूल जाते है कि उन्होंने ही भारत को अंतरिक्ष में सफलता, कम्प्यूटर क्रांति जैसी अनेकों सौगातें दीं हैं।

उन्होंने कांग्रेस के शासन की उपलब्धिया बताते हुए कहा कांग्रेस ने ही देश भर में उच्च शिक्षा के लिये भारतीय प्रबंध संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य सुविधा के लिये कई विश्वस्तरीय अस्पताल स्थापित किये हैं। सिद्धू ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुद्दों से इतर चुनावी प्रचार करने का आरोप लगाते हुये कहा भाजपा चुनावी मंचो से असत्य और भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा यही वजह है आज बात नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), रोजगार, किसान, गरीबी की बात नहीं करते हुए पीएम मोदी राष्ट्रवाद की शरण में चले गये हैं। पंजाब सरकार के मंत्री सिद्धू ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा बीते पांच वर्षो में संवैधानिक संस्थानों का राजनैतिक दुरूपयोग किया गया। कुछ उद्योगपतियों की निजी इकाइयों को लाभ पहुंचने के उद्देश्य से लगातार केंद्रीय इकाइयों को समाप्त किया जा रहा है।