Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : पेन बनाकर अपना भविष्य गढ़ रही हैं महिलाएं

छत्तीसगढ़ : पेन बनाकर अपना भविष्य गढ़ रही हैं महिलाएं

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम मटका की महामाया स्व-सहायता समूह की महिलाएं पेन बनाकर अपना भविष्य गढ़ रही हैं। इन महिलाओं ने ‘जहां चाह वहां राह’ की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। यह महिला स्व-सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 2019 में पंजीकृत हुआ है। समूह की महिलाओं ने जब जिले के कलेक्टर महादेव कावरे को समूह द्वारा तैयार किया गया पेन भेंट किया तो जिला कलेक्टर ने न केवल हृदय से उन्हें धन्यवाद दिया, बल्कि उनकी इस अनूठी पहल के लिए समूह की सभी महिलाओं को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के अंतर्गत महामाया स्व सहायता समूह बैंक लिंकेंज के माध्यम से पेन बनाने की मशीन खरीदकर अपनी आजीविका स्तर उठाने का प्रयास कर रहा है। समूह की महिलाओं ने  पेन बनाने का प्रशिक्षण का भी लिया है। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिले के सभी विभागों, आदिवासी विभाग के छात्रावासों और शासकीय स्कूलों में समूह द्वारा बनाए गए पेन को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने का निर्देश दिया है। इससे पहले यह समूह 7 वर्षोंे से बैंक से ऋण लेकर खेती-किसानी में लगाकर अपनी आजीविका गुजारा कर रहा था। पेन निर्माण के उपरांत उन्होंने अपने आजीविका को नया आयाम दिया है। इस समूह में 10 महिलाएं शामिल है। चित्ररेखा यदु, सुमित्रा विश्वकर्मा, डगेश्वरी यदु एवं अन्य महिलाएं रुचि लेकर समूह के कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।