Home अन्य पढ़ाई के दौरान सिंगापुर के रेस्टोरेंट में वेटर रह चुकी हैं सोनम...

पढ़ाई के दौरान सिंगापुर के रेस्टोरेंट में वेटर रह चुकी हैं सोनम कपूर!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फै़शन आइकन के रूप में जाना जाता है. कहते हैं कि सोनम जो भी कपड़े पहन लें वो स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं. जहां एक तरफ सोनम अपनी बहन रिया के फ़ैशन ब्रांड ‘रीज़न’ को प्रमोट करती हैं वहीं अक्सर वो किसी ना किसी इवेंट में अपने बेहतरीन लुक से तारीफें बटोरती हैं. ऐसे में एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम को देखकर लगता है कि उनकी ज़िन्दगी बिल्कुल परफे़क्ट रही होगी, लेकिन ऐसा है नहीं क्योंकि सोनम हमेशा से ही अपने मोटापे, उतार-चढ़ाव से भरे फ़िल्मी कॅरियर और ट्रोलिंग से लड़ती रही हैं.

सोनम कपूर फैशन और स्टारकिड से बढ़कर भी बहुत कुछ हैं. फ़िल्मों में आने से पहले उनका वेट काफी ज्यादा था. सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान उनका वज़न बहुत बढ़ गया था. वैसे सोनम कभी फ़िल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं. इस वजह से उन्होंने अपने बढ़े हुए वज़न पर कभी ध्यान नहीं दिया.
मोटापे पर कमेंट की वजह से हुआ था ब्रेकअप
ऐसी खबरें भी हैं कि उनकी पढ़ाई के दौरान बॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे का मज़ाक उड़ाते हुए उन पर कमेंट किया जिसके बाद सोनम को समझ में आ गया कि वह लड़का उनकी इज्ज़त नहीं करता है और फिर उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया.


भारत लौटने के बाद सोनम ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘ब्लैक’ से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया, लेकिन भंसाली को सोनम में एक्टिंग की संभावनाएं दिखीं. उन्होंने सोनम से कहा कि वो अजंता की मूरत जैसी दिखती हैं. सोनम का वज़न उस वक़्त 86 किलो था जिसके चलते शायद उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो इतनी ख़ूबसूरत हैं. काफी समय तक संजय ने उन्हें अपनी फ़िल्म में साइन करना चाहा, लेकिन सोनम ने टाल दिया.

डेढ़ साल तक अपनी फ़िल्म के लिए मनाने के बाद आखिरकार सोनम ने उनकी फिल्म में आने के लिए हां कर ही दी. जिसके बाद सोनम ने अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ के लिए करीब 35 किलो वज़न घटाया और आज सोनम बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर रणबीर कपूर ने भी शुरुआत की थी.

रेस्टोरेंट में वेटर का जॉब
बताया जाता है कि सोनम का कॅरियर फिल्मों से शुरू नहीं हुआ बल्कि उनकी सबसे पहली जॉब एक रेस्टोरेंट में वेटर की थी. यह नौकरी उन्होंने सिंगापुर में अपनी 2 सालों की पढ़ाई के दौरान की थी. वैसे ये बात सोनम के फैन्स के लिए हजम करने जैसी नहीं है कि अनिल कपूर की बेटी और आज की सुपरस्टार सोनम ने इस तरह से भी स्ट्रगल किया होगा.

वहीं साल 2005 में जब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘सांवरिया’ में रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया तो लोग उनकी ख़ूबसूरती को देखते रह गए. उसके बाद सोनम ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘दिल्ली-6’, ‘आय हेट लव स्टोरीज़’, ‘आयशा’, ‘रांझणा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी कई फ़िल्मों में काम किया. एक्टिंग के तौर पर कहा जाता है कि सोनम की किस्मत और एक्टिंग का लोहा 2013 में आई आनंद एल राय की फ़िल्म ‘रांझणा’ से माना गया जिसने उनके करियर को फिर से एक गति दी. इस फ़िल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष लीड रोल में मौजूद थे. साथ ही अभय देओल का भी किरदार काफी सराहा गया था.

जोया और बीरो
फ़िल्म में सोनम का किरदार दिल्ली में रहने वाली एक मुसलमान लड़की ज़ोया का था जो ख़ूबसूरत थी, स्मार्ट थी, कॉन्फिडेंट थी और अपनी ज़िन्दगी के फैसले लेना जानती थी. इस किरदार को सोनम ने बखूबी निभाया था. वहीं ‘भाग मिल्खा भाग’ में वह गांव की एक लड़की बीरो के किरदार में थीं. ‘रांझणा’ वाली ज़ोया से उलट बीरो, गांव की सीधी-सादी सी लड़की थी. इस रोल में सोनम की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया.

जिसके बाद सोनम के करियर में टर्निंग पॉइंट आया नीरजा भनोट की बायोपिक ‘नीरजा’ से. राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मॉडल और एयर होस्टेस नीरजा के किरदार इतनी ख़ूबसूरती से निभाया कि उन्हें इसके लिए 2017 में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. जिसके बाद वो संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में भी जबर्दस्त अंदाज़ में नजर आईं. हाल ही में सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में स्क्रीन शेयर की जिसके बाद अब जल्द ही सोनम फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नज़र आने वाली हैं.

सोनम कपूर ने अपनी फ़िल्मों से ज़्यादा अपने फ़ैशन सेंस और बेबाक बयानों के लिए मशहूर रही हैं. उनके 34वें जन्मदिन पर हमारी तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाइयां!