Home स्वास्थ स्वास्थ्य के लिए इस तरह लाभदायक है लौकी का सेवन

स्वास्थ्य के लिए इस तरह लाभदायक है लौकी का सेवन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लौकी बहुत ही सस्ती और पोषक तत्वों से परिपूर्ण सब्जी होती है। लौकी खाने से कई बीमारियों में बहुत ही ज्यादा लाभ मिलता है। 100 ग्राम लौकी में ऊर्जा 15.06 कैलोरी, प्रोटीन 600 मिलीग्राम, पोटेशियम: 170 मिलीग्राम और आयरन, 250 एमसीजी पाया जाता है। इसके अलाबा लौकी में और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज मैं आपको ३ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिनके लिए लौकी का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

1.कोलेस्ट्रॉल 
 लौकी का सेवान कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। लौकी के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवन सामान्य रहता है। इसके अलाबा लौकी दिल की बीमारियों में भी बहुत लाभकारी होती है।

2.पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है 
 लौकी पेट के रोगों में बहुत लाभदायक होती है। लौकी के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या भी खत्म हो जाती है।

3.वजन कम करने में मददगार 
 लौकी का सेवन वजन कम करने में बहुत ही कारगर माना जाता है। अगर लौकी का नियमित जूस पीया जाय तो काफी हद तक मोटापा कम हो जाता है। लौकी को उबाल कर भी सेवन किया जा सकता है।