Home स्वास्थ अमरूद होता है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों के रोकथाम में होता है...

अमरूद होता है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों के रोकथाम में होता है सहायक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अमरूद स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है। यही वजह है कि इसे सुपर फूड की कैटगरी में रखा गया है। इसमें विटामिन सी, लाइकोपीन, मैग्नीज, पोटैशयिम, विटामिन, मिनरल और फाइबर पाए जाते हैं। अपनी इन खूबियों के चलते आयुर्वेद में अमरूद को खास स्थान दिया गया है। यही नहीं इसकी खुश्बू और स्वाद दोनों लाजवाब हैं। अमरूद खाने से कई बीमारियों को बचा जा सकता है  

डायबिटीज की रोकथाम 
अमरूद डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और लो ग्लिसमिक इंडेक्स शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। डायबिटीज के रोगियों को रोज अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। यही नहीं अमरूद की पत्तियों की चाय पीने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

वजन कम करने में मददगार 
अमरूद में भरपूर मात्रा में प्रोटीनए विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। अमरूद में मौजूद फाइबर कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में बहुत मददगार हैं। यही नहीं अंगूर, संतरे और सेब की तुलना में इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। यही वजह है कि आप बेहिचक इसे खा सकते हैं।

सर्द-जुकाम में फायदेमंद
अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैए जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद है। अमरूद पर नमक और काली मिर्च लगाकर खाने से कफ दूर होता है। वहींए पके अमरूद के बीजों को खाने के बाद पानी पीने से जुकाम से राहत मिलती है।

दांतों की परेशानियों से छुटकारा
अगर आपके दांत में दर्द है तो धीरे-धीरे अमरूद की पत्तियां चबाएं। अमरूद के पत्तों को हल्के गर्म पानी में उबालकर कुल्ला करने से मसूढ़ों की सूजन और दर्द से छुटकारा मिलता है। दांतों में फैले प्लाक से निजात पाने के लिए अमरूद की पत्तियां चबानी चाहिए। मुंह की बदबू दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियों को पीसकर उससे पेस्ट करना चाहिए।

पेट दर्द कब्ज और मुंह के छालों से मुक्ति 
अमरूद कब्ज और पेट दर्द से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। अगर आपके पेट में दर्द है तो अमरूद में नमक मिलाकर खाएं। अमरूद की पत्तियां डयरिया फैलने वाले बैक्टीरिया को रोकती हैं। दस्त लगने पर अमरूद की पत्तियों की चाय पीनी चाहिए। मुंह में छाले होने पर अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाने से बहुत जल्द आराम मिलेगा। अगर आप अमरूद को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो कब्ज की शकिायत ही नहीं रहेगी।

दिमाग को दे पोषण 
अमरूद में मौजूद विटामिन सी दिमाग की कार्यप्रणाली को सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 3 और बी 6 दिमाग के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते हैं।

आंखों व त्वचा के लिए गुणकारी 
अमरूद में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को सेहतमंद बनाए रखता है। अमरूद खाने से रतौंधी और मोतियाबिंद  का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा अमरूद त्वचा की सेहत बरकारार रखने का काम भी आता है। अमरूद खाने से त्वचा की झुर्रियों, रूखेपन और टैनिंग से छुटकारा मिलता है। यही नहीं अमरूद खाने से त्वचा की रंगत निखरती है और मुंहासे भी कोसों दूर रहते हैं।

दूर होगा नशे का असर
शराब या भांग का नशा उतारने के लिए अमरूद की पत्तियों का रस पीना चाहिए।