Home समाचार एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग: मौलाना जव्वाद

एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग: मौलाना जव्वाद

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मौलाना कल्बे जव्वाद ने देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को गंभीर अपराध बताया है। उन्होंनेकहा कि यह एनकाउंटर का नया रूप है। पहले सरकार एनकाउंटर कराती थी, लेकिन अब जनता को फैसला सुनाने का अधिकार सौंप दिया है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद को आधुनिक कहने वाले लोग मध्य युग में रह रहे हैं। बाबरी मस्जिद और राम मंदिर को धार्मिक मसला बताया। कहा कि नेताओं को इससे दूर रखें। छुटभैयों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। कुरआन के हवाले से तीन तलाक को खत्म करने पर जोर दिया। वसीम रिजवी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

वह मंगलवार को शहर में मजलिस को खिताब करने आए थे। बंगला बाजार में पत्रकारों से देश के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर गुफ्तगू किया।