Home राजनीति UP में जनता ‘जंगल राज’ से पीड़ित और योगी सरकार बेपरवाह: कांग्रेस

UP में जनता ‘जंगल राज’ से पीड़ित और योगी सरकार बेपरवाह: कांग्रेस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़खानी का विरोध करने पर दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ाने की कथित घटना को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता ”जंगल राज” से परेशान है, लेकिन सरकार को कोई फिक्र नहीं है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”भाजपा की अजय सिंह बिष्ट सरकार में उत्पीड़न, बलात्कार और महिला विरोधी अपराध आम बात हो गई है। दलित और कमजोर समुदाय को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो चुकी है।”

उन्होंने दावा किया, ”लोग ”जंगल राज” से पीड़ित हैं और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई परवाह नहीं है।”

खबरों के मुताबिक बुलंदशहर के चांदपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही दबंग आरोपियों ने दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी से कुचल कर परिवार की दो महिलाओं की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए थे।