Home छत्तीसगढ़ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल :...

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री ने किया संत माइकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये विद्यालय भवन का उद्घाटन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में रामभांठा में संत माइकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाती है एवं व्यक्ति जीवन में नई ऊंचाईयां प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिस क्षेत्र में रूचि हो उस क्षेत्र में उन्हें बढ़ावा देने का कार्य अभिभावक एवं समाज करें। बच्चों के व्यक्तित्व विकास का बेहतर अवसर प्रदान करें ताकि वे प्रदेश एवं देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे पढ़ाई का वातावरण होना जरूरी है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक अच्छा स्कूल कैम्पस बच्चों के लिए मिला है, जहां उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी और वे अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने बालिकाओं द्वारा किए गए शास्त्रीय नृत्य की सराहना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अच्छा स्कूल कैम्पस नगरवासियों को मिला है। इस अवसर पर विधायक श्री प्रकाश नायक, श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री चक्रधर सिदार, कलेक्टर श्री यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, बिशप पतरस मिंज, बिशप पाल टोप्पो एवं श्री सरजियस मिंज सहित बड़ी संख्या में बच्चें एवं नागरिक उपस्थित थे।