Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें हमले में 3 महिलाओं समेत 10 की मौत, जमीन विवाद में बिछा...

हमले में 3 महिलाओं समेत 10 की मौत, जमीन विवाद में बिछा दी लाशें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ज़मीन के लिए 10 लोगो का कत्ल कर दिया गया है। इस खूनी संघर्ष में 25 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का रॉबर्ट्सगंज और पीएचसी घोरावल अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह को मामले पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिये हैं। सोनभद्र के उम्भा गांव में ये सूनी संघर्ष हुआ।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञवत घुर्तिया ने दो साल पहले उम्भा गांव में जमीन खरीदी थी और इसी ज़मीन को लेकर विवाद था। गांव के लोगों का कहना है कि प्रधान गांव में खेतों की जुताई करने पहुंचा था। ज़मीन का ये विवाद फिलहाल कोर्ट में चल रहा है इसलिये गांव की महिलाओं ने प्रधान और उसके साथ आए लोगों को खेत जोतने से रोका। विरोध करने पर प्रधान के साथ आए लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी ब्रिज भूषण ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा। इस वारदात के बाद उम्भा गांव में तनाव बना हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से ग्राम प्रधान यज्ञवत घुर्तिया फरार है।

बता दें कि इस इलाके में गोंड और गुर्जर अदिवासी रहते हैं और ये गुर्जर लोग वहां दूध बेचने का काम करते हैं। यह इलाका जंगलों से घिरा है और यहां ज्‍यादातर वनभूमि है। चूंकि यहां सिंचाई का कोई साधन नहीं है इसलिए स्‍थानीय लोग बरसात के पानी से वनभूमि पर खरीफ के मौसम में मक्‍के और अरहर की खेती करते हैं। इस इलाके में वनभूमि पर कब्‍जे को लेकर अक्‍सर झगड़ा होता रहता है।