Home स्वास्थ कब्ज और गैस की समस्या होगी दूर, रोटी बनाते समय आटे में...

कब्ज और गैस की समस्या होगी दूर, रोटी बनाते समय आटे में डालें यह 1 चीज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पेट में गैस बनना आजकल अधिकतर लोगों के लिए आम बात हो गई है। इसकी मुख्य वजह आजकल का गलत खानपान है। आजकल अधिकतर लोग बाजार का फास्ट फूड और जंक फूड खाना पसंद करते हैं। इसमें अधिक तेल मसाले डाले जाते हैं। जिनकी वजह से पेट में गैस की भयंकर समस्या हो जाती है। और कई बार दर्द भी होने लगता है। इसके अलावा पेट में कब्ज की समस्या रहने से बवासीर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। पेट में कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपके लिए एक खास चीज लेकर आए हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं। रोटी बनाते समय आटे में डालें यह 1 चीज, कब्ज और गैस की समस्या होगी दूर। 

यह है वह चीज अजवाइन के बारे में तो आप जानते होंगे। अजवाइन खाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुराने समय से लोग शरीर के अनेक बीमारियों को दूर करने में अजवाइन का प्रयोग करते आ रहे हैं। रोटी बनाते समय आटे में अजवाइन मिलाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। खासकर पेट की बीमारियों के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

अजवाइन शरीर में एंटीसेप्टिक का काम करती है। रोटी बनाते समय आटे में अजवाइन मिलाकर इस आटे से बनी रोटियां खाएं। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। भोजन अच्छे से पचता है। और पेट में गैस और कब्ज की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।