Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें लोगों ने युवक-युवती को जमकर पीटा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर..

लोगों ने युवक-युवती को जमकर पीटा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर..

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मामला बिहार के वैशाली जिले का है. दिल दहला देने वाली यह घटना वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र से है. एक युवक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक और महिला दोनों की जमकर धुनाई कर दी.

बिहार में एक और व्यक्ति को जमकर पीटे जाने की खबर है. मामला बिहार के वैशाली जिले का है. दिल दहला देने वाली यह घटना वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र से है. एक युवक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक और महिला दोनों की जमकर धुनाई कर दी.

ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक और महिला को बांस के डंडे से काफी देर तक पीटा, लेकिन दोनों को बचाने कोई सामने नहीं आया. एक युवक को बास की डंडे से पीटा जा रहा है. युवक की काफी देर तक पिटाई की गई, लेकिन तमाम लोग तमाशबीन बने रहे. यही नहीं महिला को भी ग्रामीणों ने लात, घूसों और बांस के डंडे से जमकर पीटा और सरेआम दोनों को जलील किया.

इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस महकमा बेखबर रहा. लोगों में कानून का खौफ नहीं है जिसके चलते आरोपियों की पुलिस में शिकायत करने की जगह लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी.