Home समाचार बकरीद की तैयारियों के बीच हिंसा में, 40 की मौत 260 घायल…

बकरीद की तैयारियों के बीच हिंसा में, 40 की मौत 260 घायल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अदन , बकरीद की तैयारियों के बीच इस सप्ताह भड़की ताजा हिंसा में अब तक कम से कम 40 नागरिक मारे जा चुके हैं तथा 260 अन्य घायल हुए हैं। जब पूरे विश्व में मुसलमान जब अपने सबसे पवित्र त्योहारों में से एक ईद अल अजहा ;बकरीद मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो मुस्लिम बहुल यमन के लोग हिंसा में जुटे हुए हैं। यमन में संयुक्त राष्ट्र के आवासीय समन्वयक लिजे गरांदे ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गयाकि गत आठ अगस्त के बाद से यमन की राजधानी एवं बंदरगाह शहर अदन में भड़की हिंसा में कई नागरिक मारे जा चुके हैं और घायल हुए हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टाें के मुताबिक कम से कम 40 लोग मारे गये तथा 260 अन्य घायल हैं। अदन में बुधवार को तब हिंसा शुरू हुई जब राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों तथा दक्षिणी ट्रांजिशनल काउंसिल के अलगाववादियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ।

इस तनाव के कारण अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। सुश्री गरांडे ने कहाकि यह दिल तोड़ने वाली बात है कि ईद अल.अजहा के दौरान कई परिवार शांति और सद्भाव में एक साथ जश्न मनाने के बजाय अपने प्रियजनों की मृत्यु का शोक मना रहे हैं। हम उन लोगों के परिवारों के लिए अपनी सच्ची संवेदना प्रकट करते हैं जिनके परिजन इस दौरान हताहत हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में कम से कम 34 मानवीय संगठन अदन में काम कर रहे हैं। मानवीय कार्यकर्ता 10 लाख 90 हजार लोगों के लिए भोजन सहायता और प्रत्येक माह 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित पानी तक पहुंच प्रदान करने में मदद कर रहे हैं।
इससे पहले रविवार कोए अलगाववादियों ने कथित तौर पर अदन में संघर्ष विराम में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की और शहर में उनके नियंत्रण वाले क्षेत्र से वापसी शुरू कर दी।