Home जानिए जानिए : मनुष्य का अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये...

जानिए : मनुष्य का अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये शुभ संकेत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हर व्यक्ति के जीवन में अच्छे और बुरे वक्त आते रहते हैं वही कुछ लोग अपने बुरे वक्त से हमेशा ही परेशान रहते हैं सभी के जीवन में अच्छा बुरा वक्त आता ही हैं जब अच्छा वक्त आने वाला होता हैं तो भगवान उस वक्त को लेकर हम सभी को कुछ संकेत प्रदान करते हैं जिन्हें समय पर पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं वरना कई बार अच्छे मौके हमारे हाथ से ही निकल जाते हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं अच्छा समय आने की क्या क्या निशानियां होती हैं तो आइए जानते हैं।

बता दें, कि गाय को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया जाता हैं अगर आपको अपने घर के बाहर सफेद रंग की गाय ऊंचे स्वर में हुंकारती हुई दिखाई पड़ जाती हैं तो समझ लें आपको खुशियों भरे मौके मिलने ही वाले हैं गाय को रोटी, आटा या फिर चारा जरूर देना चाहिए।अगर गाय प्यासी हो तो पानी भी जरूर पिलाएं।

इससे भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। वही सुबह उठते ही चेहरे पर एक अगल सी रौनक दिखाई दे तो समझ लें कि जीवन में आर्थिक लाभ होने वाला हैं अगर सुबह सुबह किसी व्यक्ति से आपको पैसे मिल जाएं तो ये भी आपको मिलने वाली सफलता की निशानी हो सकती हैं उन पैसों को लेने में जरा भी देरी न करें। वरना धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जायेंगी।

वही हिंदू धर्म में नारियल को ​बहुत ही विशेष माना जाता हैं अगर सुबह उठते ही आपको नारियल दिख जाए तो आप समझ ले कि खुशियों भरे लम्हें आपका इंतजार कर रहे हैं यात्रा के दौरान अपनी दाहिनी तरह अगर आपको बंदर, कुत्ता या फिर सांप दिख जाए तो इसे भी खुद के लिए शुभ संकेत ही माना जाता हैं।