Home स्वास्थ युवा एथलीट्स को स्पोट्र्स ड्रिंक्स की अपेक्षा पानी पीना है ज्यादा बेहतर

युवा एथलीट्स को स्पोट्र्स ड्रिंक्स की अपेक्षा पानी पीना है ज्यादा बेहतर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

वैज्ञानिकों के अनुसार युवा एथलीट्स के लिए स्पोट्र्स ड्रिंक्स की अपेक्षा पानी पीना बहुत ही ज्यादा बेहतर है क्योंकि उर्जा वाले पेय पदार्थ बहुत ज्यादा रक्तचाप बढ़ा सकते हैं तथा यह बच्चों और किशोरों में हृद्य संबंधी समस्याओं की बहुत बड़ी वजह बन सकता है। कई लोग खेलों के साथ स्पोट्र्स ड्रिंक्स को जोड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह पेशेवर खिलाडिय़ों को भी ऐसा करते हुए देखते हैं।

हालांकि शौकिया खेलने वाले लोग उतनी प्रबलता से नहीं खेलते हैं या उतने देर तक नहीं खेलते हैं जिससे उन्हें अतिरिक्त शर्करा और नमक की आवश्यकता पड़े। अमेरिका में पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के मैथ्यू सिल्वीस ने बताया, कसरत के दौरान आप जितना खोते हैं

, उसकी भरपाई स्पोट्र्स ड्रिंक्स कर सकता है लेकिन उसके लिए आपको एक घंटे में 45 मिनट से ज्यादा कसरत करना होता है तब आप स्पोट्र्स ड्रिंक्स के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन हमारे बहुत से बच्चे इतनी अधिक कसरत नहीं करते हैं ।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि बच्चों में बढ़ती मोटापे की दर को देखते हुए उनके लिए कसरत करने के बाद अतिरिक्त शर्करा वाले स्पोट्र्स ड्रिंक्स की सिफारिश नहीं की जा सकती। पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर ने बताया, ”बच्चों को इस ड्रिंक का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि शरीर में नमी का स्तर बनाए रखने के लिए पानी सबसे अच्छा उपाय है।” बिना शारीरिक गतिविधियों के अगर किशोर स्पोट्र्स ड्रिंक्स पीते हैं तो इससे वजन बढऩे और दांत गिरने का भी बहुत ज्यादा खतरा रहता है।