Home समाचार सरेआम इस अ​भिनेत्री के साथ 15 साल के लड़के ने की थी...

सरेआम इस अ​भिनेत्री के साथ 15 साल के लड़के ने की थी छेड़खानी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री के साथ छेड़खानी का मामला पहली बार नहीं आया है। ऐसा पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ भीड़ में ऐसा हो चुका है। कुछ ऐसा ही किस्सा हाल ही में सुष्मिता ने शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह एक 15 साल के लड़के ने उनके साथ सैकड़ों की भीड़ में बदतमीजी की थी। बीते दिनों सुष्मिता किसी इवेंट में पहुंची थी वहा पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इसका खुलासा किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, लोग कहते हैं कि हमें क्या पता होगा कि देश में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है। हमारे साथ तो बार्डीगार्ड होते हैं और साथ ही हमारे पास कई सुविधाएं भी होती हैं, लेकिन मैं बता दूं कि 10 बार्डीगार्ड्स होने के बावजूद हमें 100 लोगों के साथ डील करते हैं, जो बदतमीजी करते हैं। हमें पता है कि कैसा लगता है और हम जानते हैं कि इस देश में क्या हो रहा है।

सुष्मिता ने बताया कि आखिरी बार उनके साथ ऐसा 6 महीने पहले था वो एक अवॉर्ड फंक्शन में थी और वहां मीडिया भी थी। उस दौरान एक 15 साल के लड़के ने उनके साथ छेड़खानी की थी।

उसे लगा कि इतनी भीड़ में मुझे पता नहीं चलेगा, लेकिन मुझे पता चल गया था। इसीलिए मैं कहती हूं कि सेल्फ डिफेंस सीखिए, इससे आप बहुत अलर्ट हो जाते हैं।