Home जानिए कान दर्द दूर करने में इस्तेमाल कीजिए सरसों का तेल

कान दर्द दूर करने में इस्तेमाल कीजिए सरसों का तेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

सेहत के लिए सरसों का तेल फायदेमंद होता है। वैसे तो सभी घरों में सरसों का तेल मिल जाएगा, लेकिन इसके फायदे बहुत कम लोग जानते है। सरसों का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाता है। सरसों का तेल कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। यह हमारे स्वास्थ्य, स्किन और बालों के लिए बहुत लाभदायक है। इसे कई ऐसे फायदे है, जिनसे आप अनजान होंगे। चलिए आइए जानें सरसों के तेल के फायदे।

– कान का दर्द होगा दूर : कान में दर्द होने पर सरसों का तेल का इस्तेमाल कीजिए। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म करके कान में डाले।

-करें दांत साफ : सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांत साफ कीजिए। इससे दांत दर्द, पायरिया आदि रोगों से आराम मिलता है।

-भूख बढ़ाएगा : अगर आपको भूख कम लगती है तो खाने में सरसों का तेल इस्तेमाल करें। यह हमारे पेट में एपिटाइजर का काम करता है और भूख बढ़ाता है।

-कैंसर की नहीं बनने देगा गांठ : सरसों के तेल में मौजूद ग्लुकोजिलोलेट शरीर में कैंसर और ट्यूमर की गांठ बनने से रोकता है।

-गठिया के दर्द में मिलेगा आराम : सरसों के तेल में कपूर डालकर मालिश करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

-चमकेगा चेहरा : बेसन,हल्दी, पीसा हुआ कपूर और सरसों का तेल डालकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और त्वचा में चमक आती है।