Home स्वास्थ नाभि पर तेल लगाने के होते हैं ये 5 गजब के फायदे,...

नाभि पर तेल लगाने के होते हैं ये 5 गजब के फायदे, महिलाएं जरूर इसे ध्यान से पढ़ें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

वैसे तो ज्यादातर महिलाएं अपने आप को सुंदर बनाने के लिए न जाने कितने सारे जतन करती है। लेकिन अगर आपको कोई एक ऐसा सिंपल सा तरीका मिल जाए जिससे आप अपने को बहुत ज्यादा सॉफ्ट और अपने बालों को बहुत ज्यादा शाइनी बना सके। तो कितना अच्छा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के खजाने में कैसा तरीका है जिसका रोजाना प्रयोग आपकी स्किन के लिए और आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। तो चलिए आपको बताते हैं।

आपको बता दें कि नाभि के बटन पर तेल लगाने से आप कई सारी समस्याओं से निजात पा सकते है। इसके अलावा भी यह प्रयोग त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस प्रयोग में आप अपनी पसंद का कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते है। मगर यह तेल सरसों या फिर नारियल का ही हो। तभी आपको इसका भरपूर फायदा मिलेगा। वैसे अगर आप चाहे तो आपस में बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते है। तो चलिए आपको बताते हैं नाभि पर तेल लगाने के बेहतरीन पांच फायदों के बारे में।

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है और गर्मी के मौसम में आप क्रीम लगाए बिना नहीं रह पाते है। तो आपको रोजाना अपनी नाभि पर तेल लगाना चाहिए। आपको केवल थोड़ा सा तेल लेकर नाभि के अंदर और उसके आसपास के लिए पर लगाना है। तेल लगाने के बाद 2 मिनट तक मसाज करनी है। कुछ दिन तक ऐसा करें। ऐसा करने से आपके ड्राई स्किन की समस्या जल्दी ही खत्म हो जाएगी।

आपको बता दें कि नाभि एक ऐसी जगह है। जिसे नहाते समय हम हमेशा इग्नोर कर देते है। लेकिन इसमें जमा गंदगी आपको कई तरह के रोग दे सकती है। इसलिए नियमित रूप से इसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है। अगर नहाते समय आप भूल जाते हैं तो आप सोते समय यहां तेल लगाकर इस एरिया की 2 मिनट तक मसाज करें। और तेल के कारण नाभि का मेल बाहर आ जायेगा। जिसे आप सुबह नहाते समय आसानी से निकाल लेंगे।

तमाम तरह के तनाव और थकान के कारण व्यक्ति कि सेक्स लाइफ पर गलत प्रभाव पड़ता है। रोगों से छुटकारा पाने के लिए ली जा रही दवाई भी प्रभावित करती है। जिसके कारण सेक्स की इच्छा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। नाभि पर तेल लगाने से आप इन सब चीजों से निजात पा सकते हैं।

अगर पीरियड्स के दौरान आपको काफी ज्यादा दर्द होता है। तो आप नाभि पर दिन में दो से तीन बार तेल लगाएं। नाभि से ही पेट की कई सारी नसें जुड़ी होती है. यहां तेल लगाकर मालिश करने से आपको दर्द में राहत मिलती है।

अगर किसी महिला को बेबी कंसीव करने में बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो उसे नाभि पर तेल लगाने का यह प्रयोग कुछ दिनों तक जरूर करना चाहिए। एक अच्छे तेल को इस एरिया पर लगाने और मसाज करने से प्रजनन क्षमता में भी इजाफा देखने को मिलता है।