Home विदेश बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा हैं इस शख्स के पास लड़ाकू...

बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा हैं इस शख्स के पास लड़ाकू विमान, बेड़े में एफ-16 भी है शामिल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दुनिया में जब भी किसी देश की सामरिक शक्ति की गणना की जाती है तो उसमें संबंधित देश की वायु शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रांस के एक शख्स के पास बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा लड़ाकू विमान मौजूद हैं।

जी हां, फ्रांस के बिओने टाउन में रहने वाले 87 वर्षीय मिशेल पोंट के पास दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्लीट है जिसमें 110 लड़ाकू विमान शामिल हैं। जबकि ग्लोबल फायर इंडेक्स 2019 के अनुसार बांग्लादेश के पास 45 लड़ाकू और 45 अटैक लड़ाकू विमान जबकि श्रीलंका के पास कुल 76 एयरक्राफ्ट हैं जिसमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।

मिशेल पोंट के विमानों के फ्लीट में हाल में ही अमेरिका का अत्याधुनिक एफ-16 भी शामिल हुआ है। वह दुनिया में अकेले ऐसे शख्स हैं जिनके पास इतनी बड़ी संख्या में हवाई जहाज हैं।

मिशेल पेशे से पायलट रह चुके हैं। अपने गार्डन में लड़ाकू जहाजों की इतनी बड़ी संख्या रखने के कारण इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हालाकि इसमें से कोई भी विमान उड़ान भरने की स्थिति ( फ्लाइवे कंडीशन) में नहीं है।

उनके इस प्राइवेट म्यूजियम को देखने के लिए हर साल लगभग 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। इससे होने वाली कमाई से वह नए फाइटर प्लेन को खरीदते हैं। जिससे उनके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ सके।

मिशेल ने लड़ाकू विमानों को संग्रहित करने का काम साल 1980 में शुरू किया था। जबकि उन्हें पहला लड़ाकू विमान सेना की तरफ से एक रेस जीतने पर इनाम के तौर पर मिला था।