Home स्वास्थ विटामिन्स तथा मिनरल्स से भरपूर है हरा प्याज

विटामिन्स तथा मिनरल्स से भरपूर है हरा प्याज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हरा प्याज सेहत के लिए गुणकारी हैं, इस​लिए हर रोज सेवन करना चाहिए। हरे प्याज में विटामिन ए, विटामिन बी2 समेत कई विटामिन्स तथा मिनरल पाए जाते हैं।

इसमें सल्फर बेहद ही प्रचुर मात्रा में तथा कैरोलिन बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। चलिए आपको बताते हैं हरे प्याज का सेवन करने क्या-क्या फायदा मिलता हैं.

-अस्थमा की परेशानी से परेशान लोग अपने डाइट में हरा प्याज को जरूर शामिल कीजिए। इसमें एंटीहिस्टामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जोकि अस्थमा मरीजों के लिए बेहद ही लाभकारी होता है।

-इसका लगातार सेवन करते रहने से आंखों की रोशनी लगातार बनी रहती है। आंख से धुंधलापन दूर करने में भी सहायक होता है।क्योंकि हरे प्याज में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स होते है।

-इसका सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी
बैक्टीरियल गुण की वजह से ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।

-हरे प्याज का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह मैक्रो-न्यूट्रिशयन को बनाए रखता है, साथ ही इसमें एंटी-इन्फ्लामेटरी तथा एंटी-हिस्टामाइन के भी गुण होते हैं। इसलिए ये गठिया तथा अस्थमा के मरीजों के लिए गुणकारी रहता है।

-इसमें एंटी-बैक्टेरिया के गुण पाए जाते हैं जोकि हमारे पाचन क्रिया को बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से जुकाम से तो दूर रहते हैं साथ ही फ्लू जैसे कई प्रकार के बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।