Home स्वास्थ कम सोने से खराब हो जाती है स्पर्म की क्वालिटी, रिसर्च में...

कम सोने से खराब हो जाती है स्पर्म की क्वालिटी, रिसर्च में हुआ खुलासा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

एक सर्वे के मुताबिक जो लोग पिता बनना चाहते है। उन्हें स्वस्थ शुक्राणुओं के लिए समय से सोना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि एक सर्वे में इस बात को पाया गया है कि जो लोग 8 बजे से 10 बजे के बीच सो जाते है । उनके शुक्राणुओं में गतिशीलता ज्यादा होती है। यह ज्यादा तेज गति से अंडे को निषेचित करते है। वही जो पुरुष देर रात तक जागते है और काफी देर से सोते है। उनके भी शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है। और शुक्राणु जल्द ही नष्ट हो जाते है। इतना ही नहीं वैज्ञानिकों ने एक शोध के दौरान इस बात को देखा है कि 6 घंटे से कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणु की स्थिति और भी ज्यादा खराब है।

चीन के हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने डेली मेल को बताया ज्यादा देर से सोने और सही तरह आराम ना करने से शरीर में एंटीस्पर्म एंटीबॉडी का लेवल बढ़ता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है। जो आपके इम्यून सिस्टम से बनता है। और स्वस्थ शूकाणुओं को खत्म करता है। आपको बता दें कि इस तरह की स्टडी पहले भी कई बार हो चुकी है।

शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 981 स्वस्थ पुरुषों के लिए स्लीपिंग पैटर्न पर शोध किया, जिनको आठ से दस बजे, 10 से आधी रात या इसके बाद सोने के लिए कहा गया। इसके साथ ही उनको अलार्म लगाने के लिए भी कहा गया। जिससे कि वे अध्यययन के अनुसार 6 घंटे या कम, 7 से 8 घंटे या 9 व इससे ज़्यादा घंटे सो सकें। इसके बाद वैज्ञानिकों ने नियमित रूप से वीर्य के सैंपल लिए ताकि शुक्राणुओं की संख्या, आकार और गतिशीलता की जांच की जा सके।