Home स्वास्थ अगर आपके भी दांतों में लगता है ठंडा-गर्म तो आपके काम आएंगे...

अगर आपके भी दांतों में लगता है ठंडा-गर्म तो आपके काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हम सभी के दांतो पर एक इनेमल नाम की कोटिंग होती है। जो दांतों की ऊपरी कवच के तरीके से काम करती है। फास्ट फूड या ड्रिंक्स और ज्यादा ट्रांस फैट वाला फूड खाने से यह कोटिंग अंदर की अंदर धसनी शुरू हो जाती है। जिस वजह से हम जो भी खाते है। चाहे वह ठंडा हो या गर्म हो वह हमारे दांतो पर जाकर सीधा अटैक करता है। जिसे हिंदी भाषा में झनझनाहट भी कहा जाता है।काफी सारे लोग इस समस्या से परेशान रहते है। जिसके कारण वो कुछ भी नहीं खा पाते है। लेकिन अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते है। तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन परेशानियों को दूर कर सकते है।

एक चम्मच सरसों के तेल में एक छोटा चम्मच सेंधा नमक को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिक्सचर से अपने दांतों और मसूड़ों की हल्की मसाज करे। मसाज के बाद तेल को 5 मिनट तक दातों पर इसको लगा रहने दें। दांतो से जुड़ी हर समस्या को दूर करने के लिए यह सबसे पुराना और बेहतरीन उपाय है।

आधा गिलास हल्के गुनगुने पानी में दो चम्मच सेंधा नमक डालकर इसका घोर तैयार करें। इसके बाद रोजाना सुबह ब्रश करने से पहले इस पानी से कुल्ला करें। कुल्ला करने के करीब 10 से 15 मिनट बाद ही ब्रश करें। दांतों में ठंडा गरम लगने की समस्या से यह आपको जल्दी ही निजात दिलाएगा।

बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने के साथ-साथ ठंडा गरम लगने जैसी सभी समस्याओं से निजात दिलाने का एक बेहतरीन उपाय है। यह एक प्रकार का ब्लीच होता है। जो दातों को आसानी से साफ कर देता है। तो बेकिंग सोडा के साथ 4 से 5 मिनट रोजाना अपने दांत साफ़ करें।

ग्रीन टी और ब्लैक टी में पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो दांतो को मजबूत करने में भी काफी मददगार साबित होता है। आपके दांत जितने अधिक मजबूत होंगे, ठंडे-गर्म का असर इन पर उतना ही कम होगा।

बिना शुगर वाली च्‍यूइंगम दांतो के लिए काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है। इसके चबाने से मुंह में एक लार बनती है। जिससे दांतों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। इसे चबाने से दांतों में फंसा भोजन भी आसानी से निकल जाता है। जिससे आपके दांत हमेशा साफ रहते है।

इन सब घरेलू उपायों के साथ साथ इन चीजों को भी बदलें

सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें।

हमेशा ब्रश हल्के हाथों से करें।

नमक वाले टूथपेस्ट का ही प्रयोग करें।

खाना खाने के बाद मुंह की सफाई एक बार जरूर करें।

ठंडी गर्म चीजों से परहेज करें।

चाय कॉफी सिरका अंदर से दूरी बनाकर रखें।