Home समाचार इन 2 ट्रेनों की आय से निराश हुआ रेलवे मंत्रालय, बंद करने...

इन 2 ट्रेनों की आय से निराश हुआ रेलवे मंत्रालय, बंद करने का किया फैसला

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दिल्ली से रोहतक होते हुए लुधियाना अप-डाऊन करने वाली शताब्दी, दिल्ली से रोहतक जींद होते हुए मोगा चलने वाली मोगा शताब्दी का संचालन अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह से बंद हो जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने शताब्दी से होने वाली आय से निराश होकर यह बड़ा फैसला लिया है। अब इनकी जगह 2 नई इंटरसिटी एक्सप्रैस का संचालन करने का फैसला लिया गया है। फैसले से सीधे तौर दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, लुधियाना के बीच अप डाऊन करने वाले 20 हजार से ज्यादा रेल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। 

अब रेल मंत्रालय ने 4 अक्तूबर से दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी एक्सप्रैस 22479-22480 और 5 अक्तूबर से दिल्ली-मोगा इंटरसिटी एक्सप्रैस को 22485-22486 नए ट्रेन नंबर से संचालित किया जाएगा।लुधियाना इंटरसिटी सप्ताह नए नंबर 22479-22480 बहादुरगढ़ स्टेशन से लुधियाना जाते समय पर सुबह 748 बजे बहादुरगढ़ आएगी। ट्रेन 2 मिनट ही स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 8.20 पर रोहतक आएगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद जींद के लिए रवाना होगी। 

वापसी में नए नंबर 22480 इंटरसिटी रात को जींद से रोहतक स्टेशन पर रात 10.01 पर आएगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। यह ट्रेन बहादुरगढ़ स्टेशन पर रात 10.29 पर आकर 2 मिनट के ठहराव के बाद रात 10.31 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह नई दिल्ली-मोगा इंटरसिटी एक्सप्रैस का संचालन निर्धारित किए गए टाइम टेबल के तहत होगा।