Home जानिए इन नैचुरल तरीकों से मसूड़ों का दर्द होगा दूर

इन नैचुरल तरीकों से मसूड़ों का दर्द होगा दूर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

खान—पान की वजह से मसूडों में दर्द होना आम बात है, लेकिन अगर दर्द बढ जाएं तो खाने पीने में कई समस्याओं का सामना करना पड सकता है। कई बार हम सही तरह से दांतों की सफाई तो करते है,लेकिन मसूडों में कुछ पदार्थ लगे रहने से सूजन आ जाती है, इसकी मुख्य वहज हैं सही तरह से साफ-सफाई नहीं करना। इसमें आपको डरने की कोई बात नहीं है, हम कुछ ऐसे नैचुरल तरीकों के बारे में बताते है,जिससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

कीजिए मुलैठी यूज : इसमें बैक्टिरीयल इंफेक्शन होने के संभावना को कम करके मसूड़ों के दर्द से राहत दिलाती है है। क्योंकि मुलैठी एन्टी कैविटी एक्शन, एन्टी बैक्टिरीयल इफेक्ट की वजह से प्लाक होने के खतरे को कम करने के साथ-साथ दर्द के संभावना को कम करती है। मुलैठी को चबाने से न सिर्फ मुँह साफ रहता है। इसके साथ ही दांत देखभाल और मसूड़ो में इंफेक्शन नहीं होता है।

बेहद गुणकारी हैं नीम : इसमें नैचुरल माउथवाश के रूप में कार्य करता है। जो मसूड़ो के सूजन, दर्द तथा जिंजिवाइटिस के खतरे को कम करने में पूरी तरह से मदद करता है। इससे बैक्टिरीयल इंफेक्शन होने का खतरा कम होने की वजह से ओरल समस्या होने की संभावना भी कम हो जाती है।

कीजिए ऐलोवेरा यूज :ऐलोवेरा में उपचारात्मक गुणों की वजह से मसूड़ों में सूजन को कम करने में बहुत मदद करता है। आप ऐलो जेल को भी माउथवाश के रूप में यूज कर सकते हैं।

लगाएं लौंग तेल : अक्सर दांतो के दर्द से आराम पाने के लिए लौंग का तेज यूज किया जाता है लेकिन इसका एनलजेसिक तथा एन्टी-इंफ्लैमटोरी गुण मूसड़ों के दर्द से आराम दिलाने में भी मदद करता है। रूई के गोले में लौंग का तेल लगाकर दर्द वाले जगह पर रखना चाहिए,इससे आपको जल्द आराम मिल जाता है