Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बंद होगा यह मोबाइल वॉलेट, जल्द निकालें अपना पैसा, नहीं तो फंस...

बंद होगा यह मोबाइल वॉलेट, जल्द निकालें अपना पैसा, नहीं तो फंस जाएगी पूरी रकम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कई मोबाइल वॉलेट कंपनियां अपने ग्राहकों से लगातार केवाईसी पूरा करने के लिए कह रही है, ऐसे नहीं करने पर कंपनियों की तरफ से ट्रांजेक्शन की सुविधा बंद करने के लिए कहा जा रहा है. दरअसल आरबीआई की तरफ से विभिन्न मोबाइल वॉलेट कंपनियों को नोटिस भेजा गया है, इस नोटिस में ग्राहकों के केवाईसी पूरा कराने के लिए कहा गया है. इस बीच एक प्रमुख ई-वॉलेट कंपनी ने अपनी सर्विस बंद करने का ऐलान किया है. अगर आप भी वोडाफोन का एम पैसा M-Pesa मोबाइल वॉलेट यूज करते हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लीजिए. M-Pesa ने अपनी वेबसाइट पर सूचना दी है कि 30 सितंबर से एम पैसा का ऑपरेशन एक्सपायर हो जाएगा.

30 सितंबर को एक्सपायर हो रहा सर्टिफिकेट 
यानी अगर आपने भी M-Pesa में कुछ पैसा रखा है तो उसे 29 सितंबर तक अपने खाते में ट्रांसफर कर लें या फिर खर्च कर लें. कंपनी की तरफ से कहा गया कि आप रकम खर्च करने के अलावा अकाउंट बंद करने या सेटलमेंट के लिए आवेदन भी कर सकते हैं. कंपनी की तरफ से वेबसाइट पर जारी की गई सूचना में कहा गया है कि आरबीआई की तरफ से इस सर्विस के लिए जारी किया गए सर्टिफिकेट 30 सितंबर को एक्सपायर हो रहे हैं.

ऐसे निकालें अपना पैसा 
कंपनी के अनुसार अगर आपके वॉलेट में अमाउंट जीरो है तो आपकी तरफ से बिना कोई प्रोसेस किए अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. कंपनी का कहना है जब ग्राहक क्लोजर या सेटलमेंट के लिए रिक्वेस्ट डालेगा तो उसे अपनी बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी, ताकि बकाया राशि को उसके अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सके.

यहां करें संपर्क 
इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वोडाफोन ग्राहक 55400 नंबर पर जानकारी कर सकते हैं. अन्य ग्राहक 180012355400 पर कॉल कर इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं. आप ई-मेल एड्रेस customercare.vmpl@vodafoneidea.com पर भी मेल करने के अलावा mpesa.in पर भी विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप नजदीकी वोडाफोन स्टोर पर भी सर्विस रिक्वेस्ट दे सकते हैं. कंपनी के अनुसार पूरा प्रोसेस में करीब 7 दिन का समय लगेगा.

आरबीआई ने सभी मोबाइल वॉलेट कंपनियों को 31 अगस्त 2019 तक ग्राहकों का केवाईसी पूरा कराने के लिए कहा है. आरबाआई की तरफ से फुल केवाईसी की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है. अगर आप भी किसी कारणवश केवाईसी प्रोसेस नहीं कर पाए तो आपको परेशानी हो सकती है. ईकेवाईसी, पार्शियल केवाईसी या मिनिमम केवाईसी एक्सपायर होने पर वॉलेट आपको ब्लॉक कर सकता है. ऐसे में आप वॉलेट से ट्रांजेक्शन मसलन पैसे एड करना या मनी ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.