Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें प्रियंका का केंद्र पर निशाना, पूछा- कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम...

प्रियंका का केंद्र पर निशाना, पूछा- कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी सरकार

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदी को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से मंदी को स्वीकार करने के लिए कहा है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए। मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी?’ इससे पहले प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें आर्थिक मंदी पर राजनीति न करने की सलाह दी थी। प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा, ‘क्या सरकार स्वीकार करती है कि यहां मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को राजनीति से ऊपर उठकर हमारी वर्तमान अर्थव्यवस्था के बारे में देश की जनता से सच बोलना चाहिए। यदि वह इस बात (मंदी) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं तो सबसे बड़ी समस्या को कैसे सुलझा पाएंगी जो उन्होंने खुद पैदा की है।’

अर्थव्यवस्था को लेकर 31 अगस्त को प्रियंका ने कहा था कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

30 अगस्त को कांग्रेस महासचिव ने बैक फॉड को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीत करते हुए लिखा, ‘देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गई। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़े फ्रॉड होने दे रहा है?’