Home स्वास्थ ब्रेन स्ट्रोक-हार्ट अटैक से बचाएगी ऑर्गेनिक पालक-चौलाई- CSA

ब्रेन स्ट्रोक-हार्ट अटैक से बचाएगी ऑर्गेनिक पालक-चौलाई- CSA

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से अब आपको ऑर्गेनिक पालक और चौलाई की सब्जी बचाएगी। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञनिकों ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि पालक और चौलाई की ऐसी प्रजाति तैयार की जा रही है जिसमें दिल, गुर्दे और आंखों की गंभीर बीमारियों से बचाने वाले तत्व (मिनरल्स) प्रचुर मात्रा में होंगे। इन सब्जियों की प्रजाति ऑर्गेनिक तकनीक से विकसित की जा रही है। शोधकर्ता सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजीव के मुताबिक हरे पत्ते वाली सब्जियों के रिसर्च पर पूरी तरह फोकस है।

देखने में आया है कि हरी सब्जियों की पोषकता कम हो रही है, इसलिए उसे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक प्रयास है कि तापमान के असर को भी कम किया जा सके ताकि पालक कम से कम मार्च तक बाजार में बनी रहे। इसी तरह चौलाई कुछ जल्दी बाजार में आ जाए। वैज्ञानिकों के मुताबिक पालक में पोटेशियम उच्च तो सोडियम की मात्रा कम होती है।

उपलब्धि :

  • 57 सब्जी की प्रजातियां विकसित हुई हैं अब तक सीएसए में
  • 72 सब्जी फसलों की तकनीक विकसित हुई विश्वविद्यालय में
  • 5 राज्यों के लिए पत्तेदार सब्जियों पर रिसर्च को शुरू किया गया

पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर कम करता है। पालक में मौजूद फोलेट उच्च रक्तचाप कम करने में योगदान देता है और उचित रक्त प्रवाह बनाए रखने के साथ-साथ रक्त वाहिकाओं को आराम भी देता है। एथ्रोस्क्लेरोसिस धमनियों के कठोर होने के कारण होता है। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने के कारक तत्वों को कम करने में पोटेशियम सहायक होगा। इससे हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

तंत्रिका संबंधी लाभ 
पोटेशियम, फोलेट और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट आदि पालक के ऐसे घटक है जो लोगों को न्यूरोलॉजिकल की दिक्कतों में लाभ देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अल्जाइमर की बीमारी के कारण फोलेट की कमी हो जाती है। पोटेशियम ब्रेन की कोशिकाओं में रक्त संचार सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। इससे अनुभूति, एकाग्रता में बढ़ोतरी संभव है।

आखों के लिए उपयोगी 
पालक बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेंथिन का बड़ा स्रोत है जो आंखों की रोशनी के लिए उपयोगी है। पालक में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों को थकने नहीं देता। इसमें पाया जाने वाला विटामिन आंखों में खुजली और आंखों में शुष्कता को रोकता है।

सभी तत्व संतुलित

लोग समझते हैं कि पालक सिर्फ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है मगर इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और खनिज लवण होता है। पालक में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इस पालक में सभी तत्व संतुलित मात्रा में होंगे।