Home स्वास्थ दुबलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

दुबलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कई बार ज्यादा दुबलापन भी हंसी की वजह बन सकता हैं, इसलिए सही सेहत के लिए अच्छा खान—पान जरूरी हैं, जिससे वजन बढ सकें। आजकल जहां कई लोग मोटापे से परेशान है तो वहीं कुछ कम वजन से परेशान रहते हैं। वजन बढ़ाने के साथ स्वस्थ रहना भी बेहद आवश्यक है। चलिए आपको बताते हैं कैसे वजन बढाया जा सकता हैं।

-चीज़ में भरपूर मात्रा में वसा होती है जो आपका वजन बढ़ा सकती हैं। अपने खाने में चीज़ का यूज कीजिए। इससे स्वाद और वजन दोनों ही बढ़ेगा।

-सूखे मेवों में पोषक तत्व उचित मात्रा में होते है। अपनी डाइट में बादाम, किशमिश तथा काजू आदि को शामिल कीजिए।

– वसा युक्त दूध कैलोरी से भरपूर होता है। इसे ओटमील या फिर चॉकलेट डालकर पी सकते है। वजन बढ़ाने के लिए रोज 1 गिलास वसा युक्त दूध का सेवन कीजिए।

-आलू का यूज हर घर में किया जाता है। लोग वजन कम करने के लिए इसे खाना बंद कर देते है। वहीं, अगर वजन बढ़ाना चाहते है तो इसका सेवन कीजिए। आलू को छिलके सहित खाना चाहिए। इसके छिलके में प्रोटीन अधिक होता है।

-पास्ता टेस्टी होने के साथ पौष्टिक भी है। इसमें सब्जियां मिलाकर पकाना चाहिए। इसे खाने से भी वजन बढ़ता है। इसमें आवश्यक पौषक तत्व होते है