Home छत्तीसगढ़ चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं तो भिंडी का करें यूज

चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं तो भिंडी का करें यूज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हमारी सेहत के लिए भिंडी बेहद चमत्कारिक लाभ दिखाते हैं। इसके यूज करने से हमारे बाल और स्किन को कई लाभ मिलते हैं। भिंडी में फाइबर,विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व होते है। भिंडी का मॉइस्चराइजर और ‘मास्‍क’ बनाकर घर में आसानी से यूज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं भिंडी के चमत्कारिक लाभ के बारे में.

-भिंडी का यूज करने से बाल चमकदार बनते हैं। कटी हुई भिंडी को पानी में उबाल कर इसे ठंडा होने दीजिए। अब इसे छानकर आधा चम्मच नींबू का रस मिलाना चाहिए और इस पानी से बालों को धोएं। इससे डैंड्रफ कम होगा और बाल लंबे होंगे।

-क्या आप चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं तो आप भिंडी का यूज लेकर झुर्रियां से राहत पा सकते है। ये बेहद अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर है। इसका मास्क बनाने के लिए 2- 3 भिंडी को ब्लेंडर में पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर पानी से धो लीजिए।

-अधिक देर धूप में रहने से त्वचा काली हो जाती है। इसे दूर करने के लिए भिंडी का ‘मास्‍क’ लगाना चाहिए। ये स्किन से दाग-धब्बे हटाकर त्वचा को सुंदर बनाती है।

-भिंड़ी की फेस जेली बनाने के लिए इसे काटकर साफ पानी में आधे घंटे तक रख लीजिए। इस पानी को कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाना चाहिए।

जब जैली सूख जाएं तो चेहरे को पानी से धो लीजिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी और ई झुर्रियों को हटाकर स्किन को खूबसूरत और स्वस्थ बनाते हैं। इससे स्किन से जुड़ी बहुत सी समस्याएं भी दूर होती हैं।

-भिंडी के साथ नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे बालों पर लगाने से रूसी से राहत मिलती है।