Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें कुएं में तैरती दिखीं पांच लाशें, चार बेट‍ियों के साथ मां की...

कुएं में तैरती दिखीं पांच लाशें, चार बेट‍ियों के साथ मां की मौत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मालेगांव के पास एक कुएं में 5 लाशें तैरते हुए नजर आईं जिनमें मां और उसकी 4 बेटियां शाम‍िल हैं. द‍िल दहलाने वाली यह सनसनीखेज घटना सोमवार सुबह की है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में खलबली मची हुई है. सभी मृतक कल घर से खेत में जाने के लिए गए थे जो शाम होने पर भी वापस नहीं लौटे थे.

पुल‍िस ने मामला दर्ज कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि यह हत्या है या सामूहिक आत्महत्या.

उल्लेखनीय है कि बेटियों के पिता ने भी 1 महीने पहले ही आत्महत्या की है लेकिन आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका. गांव वालों से बातचीत में सामने आ रहा है क‍ि गरीबी के चलते पूरे पर‍िवार ने यह कदम उठाया है.

मरने वालों में मां उज्वला ढोके (35 वर्ष) और उनकी चार बेट‍ियां वैष्णवी ढोके (9 वर्ष), दुर्गा ढोके (7 वर्ष), आरुषी ढोके (4 वर्ष) और पल्लवी ढोके (1 वर्ष) हैं.