Home विदेश महिला की आंखों से आंसू की जगह निकलता है कुछ ऐसा, देखकर...

महिला की आंखों से आंसू की जगह निकलता है कुछ ऐसा, देखकर डॉक्टर भी हैं हैरान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

इंसान हों या कोई जानवर, जब भी रोते हैं तो उनकी आंखों से पानी वाले आंसू निकलते हैं, लेकिन एक महिला ऐसी है, जिसकी आंखों से ‘क्रिस्टल के आंसू’ निकलते हैं। ऐसा मामला देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर महिला की आंखों से आंसू की जगह क्रिस्टल क्यों निकल रहे हैं?

यह महिला अर्मेनिया के एक गांव स्पेंडरियन की रहने वाली है, जिसका नाम सैटेनिक काजेरियन है। काजेरियन का कहना है कि उनका परिवार खेती करके अपना गुजारा करता है, ऐसे में उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वो अपनी अजीबोगरीब बीमारी का इलाज करा सकें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 वर्षीय काजेरियन की आंखों से हर रोज आंसू की जगह 50 क्रिस्टल निकलते हैं। उनकी बीमारी डॉक्टरों को भी समझ नहीं आती हैं। ऐसे में वो इसका इलाज नहीं कर पाते हैं और ना ही ऑपरेशन कर पा रहे हैं।

काजेरियन ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लेकर आंखों में डालने वाली दवाई का इस्तेमाल किया, जिससे थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन अब उन्हें क्रिस्टल आंसुओं की वजह से बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

रूस के एक नेत्र विशेषज्ञ ने बताया कि महिला की बीमारी बिल्कुल असाधारण है। इसे समझ पाना काफी मुश्किल है। हालांकि उन्होंने अंदेशा जताया है कि आंसुओं में प्रोटीन की अधिकता से ऐसी बीमारी होने की संभावना है। इसके अलावा अगर आंसू में नमक की मात्रा बढ़ती है, तो भी यह क्रिस्टल में परिवर्तित हो जाते हैं।

वहीं, अर्मेनिया के उप-स्वास्थ्य मंत्री ओगेंस अरूटुयन का कहना है कि महिला की इस अजीबोगरीब बीमारी का अध्ययन किया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर महिला के साथ क्या हो रहा है।