Home व्यापार Amazon Great Indian Festival Sale: फिर शुरू होगी महासेल, 90% तक मिलेगी...

Amazon Great Indian Festival Sale: फिर शुरू होगी महासेल, 90% तक मिलेगी छूट, जानिए पूरी डिटेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अगर आप 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाली त्योहारी महासेल का फायदा उठाने से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन फिर से आपके लिए सेल लेकर आ रही है। अमेजन Great Indian Festival सेलिब्रेशन स्पेशल एक बार फिर शुरू होने वाला है। दिवाली 27 अक्टूबर) को देखते हुए अमेजन 13 से 17 अक्टूबर तक फिर से महासेल लेकर आ रहा है। Amazon Great Indian Festival Sale में आपको 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी साथ ही 1000 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा।

यहां आपको फेस्टिव सीजन में फिर से कई शानदार ऑफर्स व डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन ने सेल की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। यहां आपको डेट के साथ इसमें मिलने वाली डील्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी मिल जाएगी। यहां आपको स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, कैमरा सहित कई गैजेट्स पर छूट के साथ-साथ डिस्काउंट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। आम यूजर्स के लिए सेल 13 अक्टूबर से रात 12 बजे शुरू हो जाएगी। जबकि Amazon Prime यूजर्स के लिए ये सेल 12 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।

आपका होगा ये फायदा

ग्रेट इंडिया फेस्टिवेल सेल की बात की जाए तो यहां आपको आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ बोनस ऑफर भी मिलेगा। साथ ही नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा डेबिट और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध होगी। इसके अलावा Bajaj FinServ कार्ड और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड रिवार्ड प्वाइंट्स का लाभ मिलेगा।

Amazon Great Indian Festival sale में आपको नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ टीवी खरीदने का भी मौका मिलेगा। यहां आपको 60 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। साथ ही टीवी की खरीदारी पर आपको एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा मिलेगी, जिसमें आप अपना पुराना टीवी बदलकर नया टीवी ले सकते हैं। सबसे खास बात है कि टीवी पर यूजर्स को फ्री डिलीवरी और इंस्टॉलेशन जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

डील्स की बात करें तो सेल में स्मार्टफोन की खरीदारी पर यूजर्स को 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। फोन के साथ यूजर्स को फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई का भी लाभ उठाया जा सकता है। होम और किचन अप्लायंस की बात करें तो यहां आपको 79 रुपए की शरुआती कीमत के साथ घरेलू उपयोग का सामान मिल सकता है।

त्योहारी सीजन की इस महासेल में फ्लाइट किराए को लेकर भी काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 4,999 रुपए तक या इससे कम की फ्लाइट बुक करने पर यात्रियों को 100 से 250 रुपए तक का फ्लैट कैशबैक दिया जा रहा है।