Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ – प्रदेश के कोने-कोने से निकली गांधी विचार पदयात्रा : ...

छत्तीसगढ़ – प्रदेश के कोने-कोने से निकली गांधी विचार पदयात्रा : मंत्रीगणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ब्लॉकों में आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने प्रदेश मंे द्वितीय चरण के तहत सभी ब्लॉकों में आज से सप्ताहव्यापी गांधी विचार पदयात्रा की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कंडेल से गांधी विचार पदयात्रा का प्रथम चरण प्रारंभ किया था और 10 अक्टूबर को रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इसका समापन किया गया। गांधी विचार पदयात्रा का द्वितीय चरण के रूप में प्रदेश के सभी विकासखण्डों में आज से यह पदयात्रा प्रारंभ हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश के कोने-कोने से यह पदयात्रा प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गो के लोगों ने हिस्सा लिया। 

    मुंगेली जिले में नगर पंचायत सरगांव में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और बालोद जिले के ग्राम सम्बलपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के नेतृत्व में यह पदयात्रा आयोजित हुुई। दंतेवाडा जिले के चित्तानुर, हाउरनार में विधायक श्रीमती देवकी कर्मा, कांकेर जिले में ग्राम दशपुर में कांकेर के विधायक श्री शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत सदस्य बिरेश ठाकुर, कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित हुई। गरियाबंद जिले में विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से पदयात्रा प्रारंभ की गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में विधायक श्री चिंतामणी महराज के नेतृृत्व में तथा जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका परिशद चांपा, विकासखण्ड सक्ती, नगर पंचायत बलौदा अड़भार में गणमान्य जनप्रतिनिधियोंसहित बडी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। इसी प्रकार अन्य जिलों के ब्लॉकों एवं नगरीय निकायों में भी बड़े ही उत्साह से गांधी विचार पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।