Home छत्तीसगढ़ ब्रिज के नीचे फंस गया प्लेन, ट्रक ड्राइवर ने निकाला ये हल,...

ब्रिज के नीचे फंस गया प्लेन, ट्रक ड्राइवर ने निकाला ये हल, देखे वीडियो

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

चीन (China) के हार्बिन में एक अजीबोगीब घटना हुई। यहां एक प्लेन को एक ट्रक के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। लेकिन इस दौरान जैसे ही ट्रक ब्रिज के नीचे से निकल रहा था तभी वह फंस गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डैमेज एयरप्लेन को ट्रक के जरिए ब्रिज के नीचे से ले जाया गया, लेकिन वो नीचे फंसा रह गया। अब कर्मचारी सोच में हैं कि इस एयरप्लेन को कैसे ब्रिज के नीचे से निकाला जाए। न्यू चाइना टीवी के मुताबिक, जब कुछ नहीं हो सका तो ट्रक ड्राइवर ने एक आइडिया दिया। उन्होंने ट्रक के टायर की हवा निकाल दी। फिर उसे ब्रिज से बाहर निकाला जा सका। ट्रक के टायर काफी बड़े थे। उनकी हवा निकालने के बाद ट्रक नीचे की तरफ आ गया और प्लेन को बाहर निकाल दिया गया। बाहर आने के बाद ट्रक के टायर में फिर हवा भरी गई और प्लेन को सही जगह पर ले जाया गया।

बता दे, दो दिन पहले इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया था जिसे 13 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ट्विटर पर अब तक इस वीडियो के 27 हजार व्यूज हो गए हैं।