Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें महिला ने की है एक दर्जन से ज्यादा शादी, कपड़ों की तरह...

महिला ने की है एक दर्जन से ज्यादा शादी, कपड़ों की तरह बदलती थी पति…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हाल ही में अपराध का एक मामला ऐसा सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। इस मामले में युवती अपनी पसंद का मर्द देखकर प्रपोज करती थी और उसके बाद स्वीकृति मिलते ही शादी भी कर लेती थी, लेकिन ज्यादा दिन किसी के साथ टिकती न थी।

जी हां, बताया जा रहा है सालभर या 6 माह में उसे अपना पति बासी लगने लगता था और वह पति का घर छोड़ मां के पास वापस लौट आती। वहीं इस मामले में आगे बताया गया कि कुछ दिन वह मां के पास रहती फिर नए पति की या दूसरे शब्दों में नए मर्द की तलाश में निकल पड़ती। वहीं नया मर्द पसंद आते ही शादी कर लेती, कुछ समय बाद उसे भी छोड़कर फिर मां के पास लौट आती।

खबरों के मुताबिक़ इस कहानी को महिला ने कई बार दोहराया और अंत में उसकी लाश पुलिस को मिली। खबरों के मुताबिक 30 साल की होने तक युवती करीब एक दर्जन पति बदल चुकी थी और युवती के बारे में इस तरह की बातें इन दिनों मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराढ़ थाना क्षेत्र में जगह -जगह सुनाई दे रही हैं। वहीं अब इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक बीते 25 जुलाई को पुलिस को बैराढ़ थाना क्षेत्र के पचीपुरा स्थित तालाब में पानी में तैरती एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी और युवती की लावारिश लाश जली हुई हालत में थी।

वहीं बीते बुधवार को एक महिला ने थाने पहुंचकर अपनी युवा बेटी के गायब होने की सूचना दी तो, पुलिस ने तालाब में मिली लावारिश लाश के कपडे दिखाए और महिला ने कपडे अपनी बेटी के माने, तब लाश जमींन खुदवाकर निकलवाई गई। इस मामले में महिला ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी उम्र 35 साल, निवासी ग्राम रजौआ थाना बैराढ़ के रूप में कर दी। वहीं अब पुलिस उसके कथित पतियों का पता लगाने में जुटी है और उसकी हत्या के बारे में जांच जारी है।