Home जानिए 21 साल की उम्र में शरीर पर 103 टैटू, इस लड़की के...

21 साल की उम्र में शरीर पर 103 टैटू, इस लड़की के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड् में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते है। कई लोगों के लिए ये एक जुनून की तरह बन जाता है। सबसे बड़ी बात है कि ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड जिनको कोई तो़ड़ नहीं पाता है।

इस दुनिया में ऐसे सनकी लोग है जो अपने आपको अलग दिखाने के लिए कुछ भी कर सकते है। अलग दिखाने के चक्कर में यह लोग कई बार खुद को जोखिम में डाल देते है।इसने अपने पूरे शरीर के साथ ऐसी भंयकर छेड़छाड़ करवाई है कि अब वह किसी दूसरी दुनिया की प्राणी लगती है।

आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपने शरीर पर इतने सारे टैटू बनवा लिए है कि हद नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है मुबई में रहने वाली तेजस्वी प्रभुलकर की। जिसने अपने शरीर पर 103 टैटू बनवाकर रिकॉर्ड बनाया है। टैटू बनवाने के चलते तेजस्वी का नाम इंडिया रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

21 साल की तेजस्वी ने अपने शरीर के सभी अंगों पर टैटू बनवाया है। इंस्टग्राम पर उन्होंने अपने सारे टैटूस की तस्वीरें शेयर की हैं सबसे बड़ी बात है कि उसने अपनी 17 साल की उम्र से ही टैटू बनवाने शुरू कर दिए थे।

बताया जा रहा है कि जब इसने पहली बार टैटू बनवाया था तो माता पिता काफी गुस्सा हो गए।तेजस्वी ने पेरेंट्स की बात को नजरअंदाज कर टैटू बनवाकर रिकॉर्ड बनाया। तेजस्वी को टैटू बेहद पसंद हैं और वह इसे कला के तौर पर देखती हैं।