Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें भारत में रोज ऐसे तय होती है पेट्रोल डीजल की कीमत, जानिए...

भारत में रोज ऐसे तय होती है पेट्रोल डीजल की कीमत, जानिए आज के भाव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लगातार छठे दिन यानी 7 नवंबर गुरूवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी है। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलावा नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 72.60 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 65.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। सरकारी तेल कंपनियां रोज कीमतों की समीक्षा करने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियमम रोजाना 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं तथा उसें जारी करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमत

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.60 रुपये तथा 1 लीटर डीजल की 65.75 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.32 रुपये और 1 लीटर डीजल की 68.16 रुपये प्रति लीटर है। मुम्बई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 78.28 रुपये तथा 1 लीटर डीजल 68.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.45 रुपये और 1 लीटर डीजल 69.50 रुपये प्रति लीटर की कीमत मिल रहा है।

कीमत तय करने के ये हैं आधार

भारत में इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल की कीमत रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

इतना लगता है प्रतिलीटर टैक्स

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप चुकाते हैं, उसमें 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए टैक्स चुकाना होता है।

डीजल मार्जिन भी जुड़ता है

डीलर वो लोग होते हैं जो पेट्रोल पंप चलाते हैं। वो खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में टैक्स और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल की कीमत और डीजल की कीमत में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।