Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री के अनुरोध पर आए सुपेबेड़ा के किडनी रोग ...

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री के अनुरोध पर आए सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित मरीजों का हुआ इलाज…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए ग्राम सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित दस मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की गई। अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों के ईलाज के बाद पुनः जांच की गई। प्रारंभिक स्तर पर जांच के बाद इन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर आज सभी अपने घर के लिए रवाना हुए। 
     मुख्यमंत्री ने संवेदनशील पहल करते हुए सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित इन मरीजों से संपर्क कर उनसे इलाज के लिए रायपुर आने का अनुरोध किया था। उन्होंने आगे भी चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर आने वाले मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किडनी मरीजों के ईलाज के लिए डायलिसिस और किडनी रोग से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 
    उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के ग्राम सुपेबेड़ा से आए ये मरीज मुख्यमंत्री के विशेष अनुरोध पर ईलाज के लिए राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में पिछले सोमवार को भर्ती हुए थे। भर्ती किए गए इन मरीजों का अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच और ईलाज की व्यवस्था की गई। इन मरीजों को प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल द्वारा आज डिस्चार्ज कर दिया गया है।