Home मनोरंजन कमाई में भी पति को टक्कर देती हैं इन 5 कोरियोग्राफर्स की...

कमाई में भी पति को टक्कर देती हैं इन 5 कोरियोग्राफर्स की पत्नियां, क्या आपने कभी देखी हैं?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड को अपने नाच पर नचाने वाले कोरियोग्राफर भी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी पहचान हैं। रेमो डिसूजा और गणेश हेगड़े जैसे फेमस और मंझे हुए कोरियोग्राफर्स के पार्टनर को आपने कभी नहीं देखा होगा। चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं मशहूर कोरियोग्राफर्स की पत्नियों से…

सिंगर, परफॉर्मर और वीडियो डायरेक्टर गणेश हेगड़े का आज जन्मदिन है। उन्होंने लगान फिल्म ने लिए कोरियोग्राफी की थी, जो आस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। कई स्टेज और रियल्टी शो में कोरियोग्राफी करने वाले गणेश हेगड़े ने 2011 में सुनन्या से शादी की थी। सुनन्या खुद भी एक डिजाइनर और स्टाइलिश हैं।

बॉलीवुड के सबसे सफल कोरियोग्राफर में से एक रेमो डिसोजा ने लिजेल से शादी की। बता दें कि लिजेल फैशन डिजाइनर हैं। और तो और उन्होंने कई रियलिटी शो में रेमो के लिए जूतों से लेकर कपड़े तक डिजाइन किए।

फिल्म मिस्टर इंडिया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए कोरियोग्राफर अहमद खान ने मॉडल सायरा खान से शादी की है। अहमद खुद एक एक्टर, प्रोड्यूसर और जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उनकी वाइफ सायरा भी प्रोड्यूसर हैं।

पिछले एक दशक से बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाने वाले गणेश आचार्य की पत्नी का नाम विधि आचार्य है। गणेश बॉलीवुड में कई फेमस गानों पर कोरियोग्राफी कर चुके हैं। फिल्म पद्मावत के खली बली सॉन्ग की कोरियोग्राफी भी गणेश ने की है। इसके अलावा गोविंदा के ज्यादातर गानों की वो कोरियोग्राफी कर चुके हैं।

जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी करने वाले मुदस्सर खान ने अभिश्री सेन से शादी रचाई हैं। अभिश्री भी एक कोरियोग्राफर हैं। दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट है।