Home खाना-खजाना #Recipe : इस तरीके से बनाए ‘तंदूरी चिकन’, मिलेगा होटल जैसा बेहतरीन...

#Recipe : इस तरीके से बनाए ‘तंदूरी चिकन’, मिलेगा होटल जैसा बेहतरीन स्वाद

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नॉन वेज के शौक़ीन लोगों को सबसे ज्यादा तंदूरी चिकन पसंद आता हैं जिसे स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता हैं। इसके स्वाद के दीवाने इसे चुनिंदा रेस्टोरेंट्स में खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए इसकी ऐसे Recipe लेकर आए हैं जिसके स्वाद से आप इसे हर बार घर पर ही बनाना पसंद करेंगे। तो आइये जानते हैं तंदूरी चिकन (Tandoori Chicken) बनाने की इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

– 7-8 पीसेज चिकन
– 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
– 3/4 टी स्पून हल्दी
– 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
– 4-5 हरी मिर्च
– 1 टी स्पून निम्बू का रस
– 1 टी स्पून गरम मसाला
– 2 टी स्पून तेल
– 100 gm दही
– नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

– सबसे पहले चिकन को ले और उसे अच्छी तरह धोकर साफ करले। अब चिकन के बराबर टुकड़े करले।
– एक बाउल ले उसमे नमक, दही, अदरक लहसून का पेस्ट, लाल मिर्च, निम्बू का रास, गरम मसाला, हल्दी, थोड़ा सा तेल आदि डालकर अच्छे से मिलाए और उसमे चिकन के टुकड़े डाले। इस मिश्रण मे चिकन के टुकड़े अच्छे से मिलाए। बाउल को कुछ देर के लिए रख दे।
– अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव मे 10-15 मिनट के लिए रख दे ताकि चिकन अच्छे से पक जाए। पकने के बाद निकाल के उसपे अच्छे से बटर लगाए और 2-3 मिनट के लिए फिर से माइक्रोवेव मे रख दे।
– कुछ देर बाद जब चिकन अच्छे से पक जाए तो उसे निकाल ले। प्लेट मे गरमा गरम चिकन निकाले उसपर चाट मसाला और निम्बू लगाकर अच्छे से सर्व करे। आपका गरमा गरम तंदूरी चिकन तैयार है।