Home जानिए इस देश में झींगुर से बनी ब्रेड खाते हैं लोग, मिलती है...

इस देश में झींगुर से बनी ब्रेड खाते हैं लोग, मिलती है बेहद महँगी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विश्व के अलग अलग हिस्सों में लोगों का खानपान अलग अलग है। भारत के कुछ हिस्सों में लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं तो कुछ मांस, मछली, अंडा आदि का सेवन करते हैं। वहीं विदेशों में तटों के किनारे बसे शहरों में सी-फ़ूड या अन्य तरह के भोजन पदार्थ का सेवन किया जाता है।

लेकिन आज हम आपको जिस खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकार आप दंग रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं फिनलैंड की एक खाद्य कंपनी की जो ऐसी सामग्री से ब्रेड बनाती है जिसे जानकार आप दंग रह जाएंगे।

अगर आपके पास भी है ये 2 रुपए का सिक्का तो आप भी बन सकते हैं लखपति

आज तक आपने भी गेहूं के आटे या चावल से ब्रेड बनने के बारे में तो सुना होगा लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि फिनलैंड में ब्रेड झींगुरों से बनती है. जी हां… बिलकुल सही पढ़ा आपने फिनलैंड में एक ऐसी खाद्य कंपनी है जिसका नाम है फेजर बेकरी। ये बेकरी सूखे झिंगुरों का इस्तेमाल ब्रेड बनाने के लिए करती है। इसके लिए आटे में इन झिंगुरों को मिलाया जाता है। ये कंपनी ब्रेड बनाने के लिए नीदरलैंड से झिंगुरों वाले आटे का आयात करती है। लेकिन इस ब्रेड में प्रोटीन भी काफी अधिक होता है। सामान्य ब्रेड में यह प्रोटीन नहीं होता है।

क्रिकेट जगत में सबसे लंबा रहा है इन 5 खिलाड़ियों का करियर

फेजर बेकरी के सीईओ मार्कस हेलस्ट्रॉम ने कहा कि, “झिंगुर आटे में मिले हुए होते हैं जिससे एक बहुत स्वादिष्ट उत्पाद बेक किया जाता है। ” सूत्रों की माने तो फूड इनसाइडर के अनुसार, दुनिया भर में दो अरब से अधिक लोग कीड़े खाते हैं।