Home समाचार सावधान ! धरती पर मंडराया तबाही का खतरा, गिर सकता है…

सावधान ! धरती पर मंडराया तबाही का खतरा, गिर सकता है…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

धरती पर बड़ी आफत का साया मंडरा रहा है। धरती की ओर क्षुद्रग्रहों का झुंड बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।इसको लेकर वैज्ञानिक अंतरिक्ष में हो रहे हलचल व छोटी-छोटी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। खास कर वैसे क्षुद्रग्रहों पर जो लगातार पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में पृथ्वी से टकराने की संभावना वाले क्षुद्र ग्रहों पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर है।

यही कारण है कि अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिकों ने ऐसे क्षुद्रग्रहों का एक झुंड देखा है जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये क्षुद्रग्रह तेजी के साथ पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसमें से कुछ पृथ्वी से टकरा सकता है।

वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आज (मंगलवार) या बुधवार को ये सभी क्षुद्रग्रहों के झुंड पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर जाएंगे। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने बताया है कि पृथ्वी की ओर बढ़ रहे क्षुद्रग्रहों की गति लगभग 19 हजार मील प्रति घंटा है। सभी का आकार लगभग 44 मीटर चौड़ा है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम 2019 VW1 नाम रखा है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस झुंड में एक साथ चार क्षुद्रग्रह हैं। दूसरे की पहचान 2019 VK3 के रूप में की गई है, जो 43 मीटर चौडा है। जबकि तीसरे क्षुद्रग्रह की पहचान 2019 VN2 के तौर पर की गई है और चौथे का नाम UB14 रखा गया है। तीसरा आकार में 24 मीटर चौड़ा है, जबकि चौथा लगभग 38 मीटर चौड़ा है।

नासा ने जानकारी दी है कि ये सभी क्षुद्रग्रह मौजूदा समय में 35,000 मील प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहे है। नासा ने तेज चट्टानों को नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स या NEO Asteroids करार दिया है, जो धूमकेतु और क्षुद्रग्रह हैं।