Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : 12 वीं में पास होने के लिए लाने होंगे 70...

छत्तीसगढ़ : 12 वीं में पास होने के लिए लाने होंगे 70 में से 23 अंक, सीबीएसई ने किए बदलाव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को सतर्क रहना होगा। प्रायोगिक परीक्षा से पहले बोर्ड ने मार्किंग पैटर्न में बदलाव किया है। 70 में 23 अंक लाने वाले विद्यार्थी को ही पास माना जाएगा। न्यायधानी के 24 स्कूलों के पास पत्र पहुंच गया है। छात्रों को विषयों के आधार पर मिलने वाले अंक की विस्तृत जानकारी है। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एके खन्ना ने बताया कि बोर्ड का आदेश पहुंच गया है। 80 अंक वाले विषयों में 26 अंक हासिल करना अनिवार्य है। 70 में 23 निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंक में छह अंक लाना जरूरी हैं। प्रैक्टिकल के अलावा गणित आदि विषयों में इंटरनल असेसमेंट को जोड़ा है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनमें इस बार से इंटरनल असेसमेंट लिया जाएगा।

अधिकतर विषयों में 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट रखा गया है। जिसमें छह अंक पाना अनिवार्य है। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी। शिक्षकों ने बच्चों को इसकी जानकारी देने का काम भी शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप एप के जरिए सूचित किया जा रहा है। इसी पैटर्न पर सभी स्कूलों को प्री बोर्ड लेना होगा। प्री बोर्ड से परीक्षार्थियों को नये पैटर्न की जानकारी होगी। उन्हें चैप्टर वाइज प्रश्न और उसके अंक की जानकारी होगी।

वेबसाइट चेक करें स्टूडेंट

गणित के शिक्षण अरिन कुमार भट्टाचार्य का कहना है कि बच्चों को बोर्ड की वेबसाइट अब निरंतर चेक करते रहना चाहिए। परीक्षा तक हर दिन कोई न कोई सकुर्लर जारी होता रहता है। नए बदलाव की जानकारी बहुत जरूरी है। सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर है। इसकी मदद परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में ले सकेंगे। इस बार कई महीने पहले ही सैंपल पेपर जारी कर दिया है। इसके अलावा हर विषय का ब्लू प्रिंट भी जारी किया गया है। इससे चैप्टर वाइज कितने अंक के प्रश्न रहेंगे, इसकी जानकारी छात्रों को होगी।