Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें रात होते ही सड़कों पर आ जाते थे भूत, पुलिस ने सभी...

रात होते ही सड़कों पर आ जाते थे भूत, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बेंगलुरू के यशवंतपुर रोड पर शरीफनगर में सड़कों पर शाम होते ही कुछ शरारती तत्व भूत बनकर राहगीरों को डरा रहे थे। भूत बनकर प्रैंक करने वाले 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ बेंगुलुरु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

सभी प्रैंकरों की उम्र 20-27 वर्ष बताई जा रही है। खबरों के अनुसार, ये लोग भूतों की तरह डरावने कपड़े पहनकर और मेकअप करके रात के अंधेरे में राह चलते लोगों को डराते थे। बेंगलुरु नॉर्थ डीसीपी एस कुमार ने कहा कि युवक जबरदस्ती राहगीरों को रोक रहे थे और उन्हें डरा रहे थे, उन्हें जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और थाने में ही जमानत दे दी गई।