Home छत्तीसगढ़ जनचौपाल : भटगांव को तहसील बनाने की घोषणा…

जनचौपाल : भटगांव को तहसील बनाने की घोषणा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भिलाईगढ़ विधायक श्री चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बलौदाबाजार जिले से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की और उनसे उप तहसील भटगांव को तहसील घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर भटगांव को तहसील बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भटगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यो के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। भटगांव तहसील हो जाने पर इससे काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।