Home मनोरंजन VIDEO : रोंगटे खड़े कर देगा ‘पानीपत’ का पहला गाना ‘मर्द मराठा’,...

VIDEO : रोंगटे खड़े कर देगा ‘पानीपत’ का पहला गाना ‘मर्द मराठा’, इम्प्रेसिव है अर्जुन संग कृति की कैमिस्ट्री

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘पानीपत’ से कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर और एक्शन से भरपूर ट्रेलर सामने आने के बाद आज फिल्म का पहला गाना मर्द मराठा (Mard Maratha) रिलीज हो गया है। पानीपत का यह गाना अ़र्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। गाने में कृति खूब डांस करती दिखाई दे रही है। मर्द मराठा गाने को गायक अजय – अतुल, कुणाल और सुदेश भोंसले ने अपनी आवाज से सजाया है। तो गाने के लिरीक्स जावेद अख्तर के हैं।

फिल्म के गाने में देशभक्ति की झलक दिखाई दे रही है। दर्शकों द्वारा फिल्म का पहला मर्द मराठा गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ देर पहले रिलीज हुए गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरु कर दिया है।

गौरतलब है कि पानीपत आशुतोष गोवरिकर की एक मोटे बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी 14 जनवरी,1761 को पानीपत में हुई लड़ाई पर आधारित है, जो कि अब्दाली और मराठाओं के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में मराठा साम्राज्य के काफी सैनिक मारे गए थे। फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ के किरदार में तो वहीं संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली का रोल करते हुए दिखाई देंगे।