Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर मस्तूरी क्षेत्र का युवक यौन शोषण करता रहा। युवती ने पुलिस के पास शिकायत करते हुए आरोप भी लगाया है कि युवक और उसके घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया है। वह अब स्टेशन में दिन गुजारने को मजबूर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने इसकी शिकायत एसपी से की है। उसने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसे सिम्स में भर्ती कराया था। इस दौरान इसकी मुलाकात मस्तूरी के किरारी निवासी एक युवक से हुई। युवक से उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते रहा। साथ ही युवक उसे अपने घर ले गया। कुछ दिन पहले युवक और उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। इसके चलते अब वह स्टेशन में दिन गुजारने को मजबूर है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।