Home जानिए शादी के बाद नहीं होगा पछतावा अगर पहले ही पूछ लेंगे ये...

शादी के बाद नहीं होगा पछतावा अगर पहले ही पूछ लेंगे ये सवाल तो आप भी जानिए…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

 शादी को समाज का एक बहुत बड़ा संस्कार माना जाता है। इसमें सिर्फ लड़का और लड़की ही एक बंधन में नहीं बंधते हैं बल्कि दोनों के परिवार एक हो जाते हैं। यही वजह है कि शादी से जुड़ी किसी भी बात को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। शादी का फैसला लेने से पहले एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी होता है। दोनों को एक दूसरे के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आगे चलकर किसी मुद्दे को लेकर तकरार ना हो। ऐसे कुछ सवाल होते हैं जिन्हें शादी से पहले पूछ लेना बेहतर होता है। ये आपको अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में जानने में मदद करते हैं और इससे शादी को लेकर अपना अंतिम फैसला लेने में भी आसानी होती है।

जानते हैं ऐसे कौन से सवाल हैं जिन्हें शादी से पहले अपने पार्टनर से पूछ लेना बेहतर होता है। कई बार उम्र का फैक्टर या फिर दूसरे कारणों से लड़का या लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाया जाता है। आपको जिस व्यक्ति के साथ जीवनभर का सफर तय करना है उससे एक बार पूछ लें इस शादी को लेकर उनपर कोई प्रेशर तो नहीं है। उनसे ये भी जान लें कि कहीं वो किसी और को तो पसंद नहीं करते हैं और परिवार की वजह से वो ये शादी कर रहे हैं। ये सवाल खासतौर से लड़कियों को अपने होने वाले पार्टनर से पूछना चाहिए। आप अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे बात करें। आप शादी के बाद पूर्ण रूप से घर संभालने की इच्छा रखती हैं या फिर अपनी नौकरी को जारी रखना चाहेंगी।

क्या आपके होने वाले पति आपकी जॉब को लेकर सहज हैं? क्या वो आपके करियर को लेकर उत्साहित हैं? शादी के बाद क्या वो आपको अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं? इस मुद्दे पर अवश्य बात करें। शादी से पहले ही रोमांस और शारीरिक संबंधों को लेकर लोग बात करने से बचते हैं। उन्हें ऐसा करना असहज लगता है और इसलिए इस विषय को वो नजरअंदाज करना ही बेहतर समझते हैं। कुछ मुलाकातों और बातचीत के बाद आप अपने पार्टनर से पूछ सकते हैं कि वो कितने रोमांटिक हैं। साथ ही फिजिकल रिलेशन को लेकर वो क्या सोचते हैं। आप जिस व्यक्ति के साथ अपने आने वाला कल जीने का फैसला करने वाले हैं उसके बारे में जितनी जानकारी जुटा लेंगे, उतना अच्छा रहेगा। आप उनकी आदतों और शौक के बारे में जानें।

अपना छुट्टी वाला दिन कैसे बिताना पसंद करते हैं। उन्हें घूमना फिरना पसंद है या नहीं। उन्हें किस तरह का खाना अच्छा लगता है। इन छोटे छोटे सवाल जवाब से आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाने में जरूर मदद मिलेगी। फैमिली प्लानिंग को लेकर बात करना बहुत जरूरी है। आप अपने पार्टनर के मन की बात जरूर जानें कि वो शादी के बाद अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं, एक दूसरे को समय देना चाहते हैं या फिर तुरंत बच्चे की प्लानिंग चाहते हैं। शादी के बाद वो हनीमून पर जाना चाहते हैं या फिर इसके लिए भी वो समय चाहते हैं। बातचीत करने से आपको अंदाजा लग जाएगा कि इन सभी विषयों पर आप दोनों के विचार मिलते हैं या नहीं। उनके जवाब से आप समझ सकते हैं कि विवाह के बाद तालमेल बिठाने में आप दोनों को कितना समय लग सकता है।